Thar पोस्ट। राजस्थान में भी अब युवतियां बोल्ड स्टेप उठा रही है। ताज़ा मामला जयपुर से है। एक युवती अपने घर से लापता हो गई। 15 फरवरी को उसकी शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थी, इस बीच युवती अपने घर से 50 हजार का नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। उसकी मां ने थाने में बेटी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शहर के एयरपोर्ट थाने का है। 19 साल की युवती अनु की मां ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को उसकी बेटी पार्लर जाने का कहकर घर से गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। घर वालों ने उसके नंबर पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद वह पार्लर पहुंचे और अनु के बारे में जानकारी ली। लेकिन, पार्लर संचालिका ने उन्हें बताया कि अनु यहां आई ही नहीं। थाने पहुंचे और युवती की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि युवती की ही कॉलोनी में रहने वाला एक युवक भी लापता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों एक साथ घर से फरार हुए हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी के लापता होने के बाद उन्होंने अलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये और गहने भी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार अनु की शादी 15 फरवरी को होनी है। शादी की पूरी तैयारियां भी हो चुकी हैं। बेटी से लापता होने के बाद से परिवार परेशान है। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।