IMG 20220812 080736 2 रिश्वत लेते उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने अलवर के मांढण थाने के उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह आरोप है कि दोनों पुलिस कर्मचारियों ने शराब व्यापारी से तय समय के बाद भी ठेका खोलने के लिए ये रिश्वत मांगी थी।एक शराब के व्यापारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि मांढण थाने के एसएचओ मुकेश यादव और हेड कांस्टेबल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।25 हजार रुपये देने पर उसे समय के बाद भी ठेका खोलने के लिए कहा जा रहा था। वहीं, रुपये नहीं देने पर केस दर्ज करने की धमकी भी दी जा रही थी। इसके बाद भी शराब ठेकेदार ने रुपये नहीं दिए। इसके बाद एसएचओ मुकेश यादव ने ठेका संचालक के खिलाफ 29 जनवरी को केस भी दर्ज कर लिया था।इधर, ठेका संचालक की शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की तो शिकायत सही पाई गई। शुक्रवार को दोनों पुलिस कर्मियों को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।


Share This News