ताजा खबरे
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 81 शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर में अनेक मंदिरों को रोशनी से सजाया गया है। हालांकि कोरोना के चलते अनेक मंदिर खुल नहीं पाये है। शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू होगा। यह पर्व 25 अक्टूबर तक चलेगा। घरों और देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान होंगे। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते देवी मंदिर अभी भी पूरी तरह से नहीं खुले हैं, लेकिन नवरात्रा में श्रद्धालु अपने-अपने घरों में देवी की उपासना करते हैं।
इस नवरात्रा को पहले दिन सुबह 11:30 बजे के बाद पूरे दिन घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त है। नवरात्रा में अष्टमी का खास महत्व है, 23 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन देवी माता के लापसी का भोग लगाया जाएगा। वहीं 24 अक्टूबर को दुर्गानवमी है, इस दिन कन्याओं का पूजन करने की महत्ता है। वहीं 25अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्रा में देवी को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा सप्तशती के पाठ एवं नर्वाणमंत्र का जाप के अनुष्ठान घरों में होते हैं। मंदिरों में भी इसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान चलते हैं।  देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है।


Share This News