Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में बदलती जीवन शैली, दूषित नहरी पानी, शारीरिक निष्क्रियता, एक ही स्थान पर लगातार संक्रमण आदि के चलते कैंसर रोगी बीकानेर में तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बीकानेर के तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरुकता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की मुख्य वक्ता कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमिला खत्री थी तथा संगोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की।
मुख्य वक्ता डाॅ.प्रमिला खत्री ने कहा कि कैंसर का मुख्य कारण गले मुंह व फेफड़ों का कैंसर है जो कि गुटखा सिगरेट शराब हुक्का इत्यादि से होता है । खत्री ने कहा कि कैंसर अब महिलाओं में भी बढ़ता जा रहा है महिलाओं के स्तन, फेफड़ों के कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं।संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि बदलती दिनचर्या के तहत शारीरिक एक्टिविटी कम होना, देर से मैरिज, स्तनपान ना कराना, महिलाओं में बच्चेदानी की मुंह का कैंसर साफ सफाई ना रखने की वजह से है। पेट, पैंक्रियास पित्ताशय खाने की नली का कैंसर भी कम फिजिकल एक्टिविटी वह अशुद्ध कीटनाशक दवाइयों का ज्यादा खाने में उपयोग से बढ़ा है ।
प्रारंभ में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय खत्री ने स्वागत भाषण करते हुए देश और बीकानेर में कैंसर रोग के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए विषय परिवर्तन करते हुए बताया कि दूषित पानी भी मुख्य कारण है यह उत्तर प्रदेश के मरीजों के कैंसर का मुख्य कारण है रेडीशन विकरण भी मुख्य कारणों में से एक है अतः योगा प्राणायाम स्ट्रेस फ्री लाइफ अच्छा खाना जंक फूड से दूर रहना अच्छा मुक्त होना मोबाइल का कम से कम यूज करना इन सब को अपनाकर कैंसर से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगो की जिज्ञासा के उत्तर भी दिये गये।

शेरे सारस्वत टीम बनी एसकेपीएल सप्तम चैम्पियनसार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल सप्तम का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को सम्पन्न हुआ।
आयोजन सचिव किशनलाल सारस्वत गुसांईसर ने बताया कि एसकेपीएल सप्तम का फाइनल मैच शनिवार को एचआरग्रुप बींझासर तथा शेरे सारस्वत बीकानेर के बीच खेला गया। जिसमें एचआरग्रुप बींझासर को 04 विकेट से हराकर शेरे सारस्वत बीकानेर टीम चैम्पियन बनी। प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच अविनाश तावनियां बने। चैम्पियन टीम शेरे सारस्वत के कप्तान घनश्याम औझा बीकानेर ने सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल सप्तम की आयोजन समिति का आभार जताया।
आयोजन समिति अध्यक्ष शिव गुरावा लधासर ने बताया कि विजेता टीम शेरे सारस्वत को इक्कीस हजार इनाम राशि के साथ चैम्पियन ट्राॅफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम एचआरग्रुप बींझासर को ग्यारह हजार इनाम राशि के साथ उपविजेता ट्राॅफी प्रदान की गई। इसके आलावा 05 मैच में 159 रन और 10 विकेट लेकर ऑल राउंड प्रदर्शन करने पर अविनाश तावनियां को प्लेयर ऑफ द सीरीज, 162 रन बनाने वाले मनीष शर्मा करणीसर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, 13 विकेट चटकाने वाले कालु सारस्वत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा 05 मैच में 12 कैच और एक रन आऊट करवाने वाले राहुल औझा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक कि ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 28 टीम कप्तानों को भी मोमेंटो प्रदान किया गया।
आयोजन समिति के संयोजक सत्यनारायण भारद्वाज, अध्यक्ष शिव गुरावा लधासर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ख्यालीराम तावनियां रिड़ी, उपाध्यक्ष किशनलाल ठाकराणी, सचिव किशन सारस्वत गुसांईसर बड़ा, कोषाध्यक्ष रुपचंद सारस्वा शेरेरां, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत, सोशियल मीडिया प्रभारी शिवरतन कायल छट्टासर, हंसराज सारस्वत कपूरीसर, रामनिवास खांथड़िया, ग्राऊंड प्रभारी सुंदरलाल राजेरां, किशनलाल सारस्वा शेरेरां तथा मुरलीधर गुरावा सुरजनसर द्वारा सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के भामाशाह सत्यनारायण तावणियां रिड़ी, बिरजलाल तावणियां बिग्गा, मलकीसर सरपंच महेन्द्र सारस्वत, दिलीप सारस्वत खोडा, हीरालाल सारस्वत रानीवाड़ा, परमेश्वर सारस्वत शेरेरां, दीनदयाल बींझासर, सुशील तावणियां बिग्गा, रामदेव सारस्वा सुरपुरा, नापासर सरपंच प्रतिनिधि रतिराम तावनियां, मनोज सारस्वा खारड़ा, पवन तावनियां दीपसर, जयप्रकाश तावनियां किशनासर, शिव सारस्वा मुंडसर, राजकुमार गुरावा बेरासर, मुरलीधर गुरावा सुरजनससर, किशनलाल सारस्वा शेरेरां को भी विशेष सहयोग करने के लिए साफा शाॅल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि गंगा सार्दूल संस्कृत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महावीरप्रसाद सारस्वत, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण तावणियां रिड़ी, राजकीय कन्या महाविद्यालय नोखा प्राचार्य डाॅ अन्नाराम सारस्वत, भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजिका शोभा सारस्वत, सारस्वत छात्रावास प्रबंधन अध्यक्ष गोपीकिशन औझा, सरस वेल्फेयर सोसाइटी अध्यक्ष मनोज सारस्वा पुनरासर, वरिष्ठ समाजसेवी इन्द्रचंद औझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश औझा, बड़ा बास पुर्व सरपंच दुर्गाप्रसाद सारस्वत तथा वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णचंद्र तावनियां ठुकरियासर द्वारा सरस्वती माता एवं आराध्य देव सरसजी महाराज के तेल चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसकेपीएल सप्तम आयोजन समिति अध्यक्ष शिव गुरावा लधासर ने की तथा संचालन सहीराम तावनियां, काशी राम कायल तथा देवेन्द्र सारस्वत करनीसर द्वारा किया गया वहीं कृष्णचंद्र तावनियां द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
एसकेपीएल सप्तम में विशेष तौर पर पधारें सनाढ्य समाज अध्यक्ष किशनलाल पांडे, गौड़ समाज के एडवोकेट जगदीश प्रसाद गौड़, दाधीच समाज के योगेन्द्र दाधीच, गुर्जर गौड़ समाज के सुशील पंचारिया का भी शाॅल, साफा और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।