Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर अशैक्षणिक कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष संतोष पुरोहित की अगुवाई में प्राचार्य को ज्ञापन देकर ठेके पर लगे कार्मिकों को नियमित करने या संविदा पर नियुक्ति देने की मांग की है। पुरोहित ने बताया कि अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में महाविद्यालय स्थापना वर्ष से अशैक्षणिक कार्मिक श्रम आपूर्तिकर्ता / निविदा के माध्यम से कार्य कर रहे महाविद्यालय प्रशासन द्वारा समय-समय पर श्रम आपूर्तिकर्ता / निविदाकर्ता को बदला जा रहा है लेकिन कार्मिक यही लम्बे से कार्य कर रहे है।वर्तमान में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया और पशुधन अनुसंधान केंन्द्र वल्लभनगर में निविदा आधार पर कार्यरत अशैक्षणिक कार्मिकों को संविदा आधार पर नियुक्ति देने हेतु कार्यवाही की जा रही है।महाविद्यालय में लम्बे समय से श्रम आपूर्तिकर्ता के माध्यम से कार्यरत अशैक्षणिक कार्मिकों द्वारा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया और पशुधन अनुसंधान केन्द्र वल्लभनगर के तर्ज पर संविदा नियमित किये जाने की आवश्यक कार्यवाही की जावें। ऐसा न होने पर शुक्रवार से महाविद्यालय में अपनी इस मांग को पूरा करवाने हेतु अशैक्षणिक कार्मिकों द्वारा दो घंटे का पैनडाउन हड़ताल की जाएगी।अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के कार्मिकों की इस मांग को समयबद्ध रूप से पूर्ण नहीं किया गया तो कार्मिकों द्वारा उक्त आंदोलन को तेज किया जायेगा।

विप्र फाउंडेशन राजस्थान में समता, समरसता और सर्वोदयता पर करेगा काम

बीकानेर। ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन द्वारा राजस्थान के लिए 2023 के कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया। इस कैलेंडर में समता, समरसता और सर्वोदयता पर विशेष फोकस करते हुए काम करने की बात कही गई है।
विप्र फाउंडेशन जोन 1 बी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बताया कि संगठन ने युवाओं की शिक्षा और रोजगार, महिलाओं के स्वाभिमान और स्वावलंबन तथा समाज में संस्कृति और संस्कार की दिशा में दूरगामी सोच के साथ कार्यों की रूपरेखा तैयार की है जिसे मूर्तरूप देने वाले कार्यक्रमों को कैलेंडर में शामिल किया गया है। जैसे जिला व ब्लॉक स्तर पर आदि शंकर ई-लाईब्रेरी की स्थापना करना, सभी जोन में संभागीय सम्मेलन का आयोजन करना, गरिमा रक्षार्थ प्रखर जन अभियान देव, देवालय, देवभूमि व देवदूत वंदन का आयोजन करना, सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च श्री परशुराम शक्तिपीठ जयपुर की स्थापना करना, स्वामी आत्मानंद सरस्वती विप्र लेक सिटी कालेज का शुभारंभ करना तथा सम्पर्क, सामंजस्य व सहयोग हेतु सामाजिक सर्वे करना एवं अन्य समाजोत्थान के कार्यक्रम हाथ में लिए जायेंगे।
विफा जोन-1 बी राजस्थान प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि बोथरा कोम्पलेक्स स्थित कार्यालय में आयोजित मीटिंग में निर्णय लिया गया कि बीकानेर जोन में प्राथमिकता से मातृशक्ति सम्मेलन, सामाजिक सर्वे, देवालयों में भगवान परशुराम स्थापना एवं जोनल विप्र महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा।
बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ने बताया कि मीटिंग में जोन 1 बी राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष धनसुख तावनियां, विफा मजदूर प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री जगदीश शर्मा, जिला संरक्षक एवं पार्षद सुधा आचार्य, जिला उपाध्यक्ष सुभाष पुरोहित, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा जोशी, जिला मंत्री मधु शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य आरती पुरोहित आदि प्रमुख पदाधिकारीगण मौजूद थे।