ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221202 104843 1 बकाया राशि एक मुश्त जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी में शत प्रतिशत छूट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा एमनेस्टी व स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना लागू की गई है।
निगम के अधीक्षण अभियन्ता राजेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि कृषि उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने और कृषि क्षेत्र में स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना लागू की गई है। इसके साथ ही अन्य श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं के कटे हुए कनेक्शनों की बकाया राशि की वसूली के लिए एमनेस्टी योजना लागू की गई है। एमनेस्टी योजना के तहत 31 दिसंबर 2022 तक की बकाया राशि एक मुश्त जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी में शत प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना के तहत यदि कृषि उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ा हुआ पाया जाएगा तो उनसे कोई पेनल्टी राशि नहीं ली जाएगी। 30 रुपए प्रति हार्स पावर प्रति माह की दर से दो माह के लिए धरोहर राशि जमा करवा कर भार को नियमित कर दिया जाएगा। एमनेस्टी योजना के तहत कृषि श्रेणी के नियमित एवं कटे हुए कनेक्शनों के उपभोक्ता 31 दिसंबर 2022 तक की बकाया राशि बिना ब्याज एवं पेनल्टी के एक मुश्त अथवा अधिकतम 6 द्विमासिक किस्तों में जमा करा सकेंगे। उपभोक्ता के कटे हुए कनेक्शन को कृषि नीति के प्रचलित प्रावधानों के अनुसार जोड़ा जाएगा। जिन्होंने गत तीन वर्षों में इस तरह की योजनाओं का लाभ ले लिया है उनके लिए यह योजना उपलब्ध नहीं होगी। इस योजना के अन्तर्गत चोरी एवं दुरुपयोग के मामले शामिल नहीं किए जाएंगे। उपभोक्ता को संबंधित सहायक अभियंता कार्यालय में आवेदन करना होगा।मीना ने बताया कि यह एमनेस्टी योजना 31 मार्च 2023 तक लागू रहेगी।


Share This News