IMG 20230201 200730 शेखावाटी महोत्सव में थिरकेंगे लोक कलाकार, 10 मार्च से राजस्थानी रंगत Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट। शेखावाटी का नाम विश्व पर्यटन मानचित्र पर तेज़ी से उभरा है। विदेशी पर्यटक तो मंडावा, रामगढ़ आदि के मुरीद है। शेखावाटी महोत्सव सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। सीकर जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि 10 से 12 मार्च तक आयोजन होंगे। महोत्सव के पहले दिन 10 मार्च 2023 को शाम 5 से 7 बजे तक गणेश वंदना, स्वागत सत्कार, लोक कलाकारों के कालबेलिया, भवाई नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।दूसरे दिन 11 मार्च को सुबह 8 से 9 बजे तक मुरली मनोहर मंदिर (डाकनिया मंदिर) से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तक हेरिटेज वॉक, सुबह 9.30 से 12 बजे तक खेलकूद प्रतियोगिताएं रखी गई हैं, जिसमें ऊंट और घोड़ा नृत्य, साफा बांधना, मटका दौड़, कबड्डी, बास्केटबॉल, दादा-पोता प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 1 बजे पुस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। शाम 7 से 10 बजे तक भपंग वादन और कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने बताया कि 12 मार्च को सुबह 8 से 9 बजे तक ईकोलॉजी पार्क में योग कार्यक्रम होगा। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पारम्परिक खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता, मेहन्दी और रंगोली, वाल पेटिंग, तीन टांग दौड़ कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, शाम 7 से रात 10 बजे तक बॉलीवुड नाइट के प्रोग्राम रखे जाएंगे। फिर अतिशबाजी के साथ शेखावाटी महोत्सव का समापन किया जाएगा।


Share This News