ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230130 WA0164 घरेलू गैस के रखरखाव के लिए महिलाओं को अभिनय द्वारा दी जानकारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। इंडेन गैस जोधपुर की ओर से सुरक्षित संबंधित पहल जनजागरूकता अभियान जोधपुर जिले के बाद अब बीकानेर मे भी शुरू हुआ। फ़ील्ड ऑफिसर श्री मुकेश सैनी ने जयपुर से पहुंची रंगमंच की टीम के साथ मिलकर गैस सिलेंडर के रखरखाव एवं उसको इस्तेमाल करने के सही तरीके नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को समझाया और जागरूक किया। कालुवाला गोदरा इंडेन , जाखर इंडेन गैस और पूगल इंडेन एजेंसी तथा केलं इंडेन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित करवाया कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात की और महिलाओं को समझाया कि थोड़ी सी लापरवाही हमारे लिए कितनी महंगी पड़ सकती है। अगर भविष्य में ऐसी लापरवाही ना हो इसके करने से दुर्घटनाओं में कमी होगी ऐसा कोई हादसा ना होगा, ने सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर गांव की महिलाओं एवं विद्यालय की बच्चियों को जागरूक किया। रस रंगमंच संस्था के द्वारा किया गया नुक्कड़ नाटक जिसका निर्देशन श्री हिमांशु जहां तक जी ने किया एवं अभिनय के माध्यम से कलाकार वर्षा राय, सुमित सैनी, शिवम, अमित, वरुण ने संदेश दिया। यह कार्यक्रम सुरक्षा से संबंधित महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए आयोजित कराया इंडियन गैस सुरक्षा व रखरखाव के बारे में आज रंगमंच संस्था के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सुरक्षा के तरीके बता कर जागरूक किया और यह भी बताया कि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किन किन बातों का ध्यान रखा जाए, अपनी सुरक्षा किस प्रकार की जा सकती है गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय इंडेन गैस के आसान और सुविधाजनक तरीकों से मिस कॉल के माध्यम से गैस का कनेक्शन और गैस बुकिंग कराई जाती है, आई एस आई मार्क की सुरक्षा हॉर्स पाइप इस्तेमाल में लेनी चाहिए, इंडेन गैस का छोटा सिलेंडर छोटू के बारे में बताया और आसान इस्तेमाल भी बताया नया सिलिंडर कम कमपोजिट सिलेंडर जो कि फाइबर बॉडी का है महिलाओं के लिए कितना आसान है बता कर नाटक से सभी लोगों को जागरूक किया। गांव के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया । संबंधित तकनीकी बातें बता कर लोगों को बताया कि किस तरह अपनी सुरक्षा व गैस के रखरखाव का ध्यान रख सकते हैं । कालुवाला गोदरा इंडेन से जितेंद्र जी , जाखर इंडेन गैस से प्रदीप ,पूगल इंडेन एजेंसी से पवन जी तथा केलं इंडेन से शुभम हर्ष ने कार्यक्रम में दो शब्द कहकर लोगों को संदेश दिया।
एवं सभी बातों पे गौर करने को कहां और साथ ही गांव वासियों को सुरक्षा के कई तरीकों से वाकिफ कराया।


Share This News