IMG 20221215 182810 1 राजस्थान के 23 जिलों में होगी मावठ की बारिश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश के 23 जिले मावठ की बारिश में तर होंगे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार 29 और 30 जनवरी को राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि होगी। रविवार को दर्जन भर जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और सर्द हवाओं का जोर रहेगा। पश्चिमी, पूर्वी राजस्थान सहित शेखावाटी में पिछले तीन दिन से सर्द हवाएं चल रही हैं। अब मावठ की बारिश से गलन और बढ़ गई है।मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर,भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ ,राजसमंद, सिरोही, पाली, कोटा, बूंदी, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर, सीकर, नागौर, जोधपुर में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान झोंके के साथ ठंडी हवा भी चलेगी। हवाओं की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम में बदलाव का असर अगले तीन दिन तक रहेगा।


Share This News