IMG 20221202 104843 21 सड़क दुर्घटना में 3 मरे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कार का टायर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों ने मौत हो गई।नगर-अलवर मार्ग पर गांव पीराका के पास का टायर फटने से अनियंत्रित कार एक पेड़ से जा टकराई। जानकारी के अनुसार कार सवार परिवार अलवर से अपने परिवार से मिलने गांव आया हुआ था। घर वापस जाते समय ये हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे में तीन की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को गंभीर हालत होने पर अलवर रेफर किया गया।गांव मैथना ( हाल अलवर ) निवासी लाखन सिंह पुत्र सुखचंद अपने परिवार के साथ एक दिन पहले गांव मैथना गए हुए थे। परिवार के साथ कार से वापसी कर रहे थे। तभी नगर से अलवर मार्ग पर गांव पीराका के पास कार का टायर फट गया। तेज रफ्तार में टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई


Share This News