IMG 20220806 225049 6 तेजाबी जंग में परिवार के कई सदस्य घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक परिवार के लिए संपत्ति विवाद जानलेवा बन गया है। संपत्ति के विवाद के चलते एक परिवार ने दूसरे परिवार के सदस्यों पर एसिड की चार-चार बोतलें उड़ेल दी। जिससे सभी गंभीर घायल हो गये। इनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह मामला राजस्थान के पाली जिले का है। जहां घटना कोतवाली थाना इलाके में स्थित मनोहर बावड़ी कस्बे की है। पुलिस के अनुसार मनोहर बावड़ी निवासी तबस्सुम निशा अपने पति मोहम्मद इकबाल के साथ चूड़ी मार्केट में अपनी दुकान पर बैठी थी। दुकान में कुछ अन्य लोग भी बैठे थे और साथ ही परिवार के भी एक दो व्यक्ति और थे। बताया जा रहा है कि दुकान पर बैठे होने के दौरान तबस्सुम का जेठ इलियास, उसकी पत्नी जेबुन्निसा, देवर आमिन खान और सरजील, वसीम समेत कुछ लोग दुकान पर आए।दुकान पर तबस्सुम और उसके पति से विवाद हुआ और विवाद के चलते पांच लोगों में से चार लोगों ने अपने हाथ में थामी हुइ तेजाब की बोतल से परिवार पर एसिड फेंक दिया। पूरी की पूरी बोतल खाली करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। झुलसे हुए लोग चीखते चिल्लाते दुकान से बाहर दौड़े। आसपास के दुकानदारों ने उन पर पानी भी फेंका और बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें तबस्सुम, उसका पति इकबाल, इकबाल के बेटे आरिश और आहिल भी झुलस गए। परिवार के चारों लोगों को भर्ती कराया गया है। तबस्सुम की हातल बेहद गंभीर है। बताया जा रहा है कि तेजाब फेंकने के बाद आरोपियों ने उनके उपर हमला भी किया और लातों से बुरी तरह पीटा, फिर वे लोग अलग अलग दिशाओं में भाग गए। पुलिस ने पर्चा बयान दर्ज किया है और कई नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरा विवाद एक दुकान को लेकर काफी समय से चल रहा है।


Share This News