Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो 26 जनवरी की शाम से 28 जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी होगी। मौसम पलट जाएगा। मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल रहा है। 26 से 28 जनवरी तक बूंदाबांदी भी होगी। 29 तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कोहरा और बादलों की उपस्थित बनी रहेगी। इस दौरान बसंत ऋतु के अनुरूप मौसम काफी अच्छा रहेगा। इसके बाद एक बार फिर ठंड का असर नजर आएगा। होली से पहले ठंडी हवाओं का असर रहेगा।