IMG 20220806 225049 4 अवैध शराब के मामले में 2 थाना अधिकारी निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजधानी जयपुर में अवैध शराब की फैक्ट्री में जहरीली शराब बनाने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में विभागीय कार्रवाई के चलते पुलिस मुख्यालय ने दो थाना अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इससे पहले मामले में चार बीट कांस्टेबलों को निलंबित किया जा चुका है।थानाधिकारी शिवदासपुरा मांगीलाल बिश्नोई एवं थानाधिकारी सांगानेर सदर बृजमोहन कविया को प्रस्तावित विभागीय जांच के चलते निलंबित किया गया है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं। जयपुर कमिश्नरेट ने दोनों थानों के चार बीट कांस्टेबल को शराब की अवैध फैक्ट्री के संचालित होने की सूचना नहीं होने पर लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया था।


Share This News