IMG 20220712 222522 1 शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लीलता के आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के जालोर जिले में शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया। यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने एक छात्रा और उसकी बहन को छुट्टी के दिन स्कूल बुलाया और फिर स्टोर रूम में घिनौनी काम किया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्हें आरोपी प्रधानाचार्य को पकड़ लिया। दुगावा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीराराम चौधरी ने एक छात्रा और उसकी बहन को स्कूल बुलाया। आरोपी वीराराम ने दीवार फांद कर स्कूल में प्रवेश किया। वह एक छात्रा को स्कूल के स्टोर रूम में ले गया और उसकी बहन से बाहर से ताला लगवा दिया।कमरे के बाहर लड़की को खड़ा देखकर गांव वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। जिसके बाद ग्रामीणों ने ताला खोलकर शिक्षक और छात्रा को बाहर निकाला। इस पूरी घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और फिर स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक वीराराम आए दिन छात्राओं के साथ गलत हरकत करता है। पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग भी की है।


Share This News