ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221206 182254 1 बीकानेर रेल मंडल पर सघन टिकट चेकिंग, दो दिन में पकड़े 425 मामले, वसूले 1,53,010/- रुपए* Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा चलाए जा रहे सघन टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत शनिवार दिनांक 21.01.2023 व रविवार दिनांक 22.01.2023 को सहायक वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग में भिवानी को बेस रख कर बीकानेर- हनुमानगढ़ -सिरसा -भिवानी -रेवाड़ी रेलमार्ग पर टिकट चेकिंग की गई। इस अभियान में दोनो दिन 17- 17 ट्रेनों में टिकट चेकिंग की गई। इस चेकिंग में दो दिनों में कुल 425 व्यक्तियों के विरुद्ध अनाधिकृत टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के मामले दर्ज किए गए।इन मामलों में जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में 153,010/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। । इन दो विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बीकानेर के टिकट चेकिंग दस्ते के साथ रतनगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, सिरसा और हनुमानगढ़ के टिकट चेकिंग दस्ते के क्रमशः 16 व 14 टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए।बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु टिकट चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अधिकृत रेल टिकट लेकर निर्धारित कोचों में ही यात्रा करें।


Share This News