IMG 20221202 104843 19 नकली शराब बनाने के आरोप में एक कारखाने से 10 गिरफ्तार, खाली बोतलें अन्य सामान जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान पुलिस ने जयपुर में नकली शराब बनाने के आरोप में एक कारखाने से 10 लोगों को गिरफ्तारकिया। अधिकारियों के अनुसार, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की एक सीएसटी टीम ने सांगानेर सदर और शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापा मारा और भारी मात्रा में कार्टन, खाली बोतलें, शराब ब्रांडों के स्टिकर और कई अन्य सामग्री जब्त की। एसीपी अजय ने कहा कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने सांगानेर सदर और शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापा मारा। 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भारी मात्रा में कार्टन, खाली बोतलें, शराब ब्रांड के स्टिकर और अन्य सामग्री जब्त की गई हैसांगानेर सदर थाना क्षेत्र के कोकावास गांव में एक अन्य फैक्ट्री पर कार्रवाई के दौरान 191 स्प्रिट ड्रम, खाली बोतलें और मिक्सिंग प्लांट बरामद किए हैं एसीपी लांबा के मुताबिक, चार बीट कांस्टेबलों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है, क्योंकि उन्होंने इतनी बड़ी अवैध फैक्ट्री की जानकारी नहीं थी।


Share This News