IMG 20220806 225049 3 विवाहिता अपने प्रेमी के साथ भागी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पड़ोस में चूरू जिले में एक विवाहिता शादी के करीब एक महीने अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जिसके बाद से वह उसी के साथ रह रही है। अब दोनों परिवार के लोग उसे धमकियां देकर वापस बुला रहे हैं। इसके पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की। चूरू जिले के राजलदेसर की रहने वाली विवाहिता सरोज (23) एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 9 दिसंबर 2022 को उसकी शादी चूरू में ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन परिवार वालों ने उसकी नहीं सुनी। विवाहिता ने बताया कि शादी के पांच साल पहले से उसका प्रेम प्रसंग पास के ही गांव में रहने वाले मुकेश सिंह से चल रहा था। वह उसके साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं हुए। 13 जनवरी को वह अपने ससुराल से प्रेमी के साथ भाग गई। जहां से दोनों भटिंडा गए और फिर सीकर आकर रहने लगे। जिसके बाद से परिवार वाले उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और पुलिस से सुरक्षा देने की बात कही है। इसके अलावा पुलिस उनके परिवारों वालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।


Share This News