Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पड़ोस के जिले में पेट्रोल से जलाने का मामला सामने आया है। हेरोइन बेचने से तस्करों को रोकना युवक को महंगा पड़ा। तस्करों ने सोते परिवार पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इस घटना में पति-पत्नी सहित 6 साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। यह खतरनाक मामला हनुमानगढ़ के पीलीबंगा का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि हेरोइन का पेमेंट बकाया को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।पंजाब से आए बाप-बेटे की करतूत
पीलीबंगा थानाधिकारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती जसवीर दास उर्फ मद्दी (36) पुत्र मिट्ठू दास स्वामी निवासी वार्ड नंबर 9, पीलीबंगा का बयान लिया गया है। उसने बताया कि करीब 1 साल पूर्व वह हेरोइन बेचा करता था। हेरोइन खरीदने के लिए वह पंजाब के बाप-बेटे से मोबाइल पर बात करता था। उसने बताया कि दोनों बाप-बेटे का नाम उसे मालूम नहीं है। वह हेरोइन देने के लिए खुद मेरे घर आते थे। 1 साल से हेरोइन पीने और बेचने का काम बिल्कुल बंद कर दिया। इस कारण मेरा पंजाब वाले बाप-बेटे से संपर्क टूट गया। 18 जनवरी को बाप-बेटे पीलीबंगा मेरे वार्ड में आए और किसी को हेरोइन दे रहे थे। मैंने बाप-बेटे को हमारी गली में हेरोइन बेचने से मना किया तो दोनों लड़ाई-झगड़ा करने लगे। मैंने दोनों से हेरोइन की पुड़िया छीनकर वहीं गली में बनी नाली में फेंक दी। वह दोनों वहां से भाग गए और जाते वक्त मुझे देख लेने की धमकी देकर गए।जसवीर दास ने पुलिस को बताया कि रात में वह, पत्नी मनप्रीत कौर (34) और बेटा एकमजीत सिंह (6) एक साथ घर के बाहर वाले कमरे में सो गए। सुबह करीब 5 बजे जसवीर अपने कमरे से उठकर टॉयलेट गया। वापस अपने कमरे में जाकर पत्नी और बच्चे के साथ सो गया। कुछ ही देर बाद कमरे में आग लग गई। जैसे-तैसे करके खिड़की के रास्ते वह खुद बाहर निकला और पत्नी मनप्रीत कौर और बेटा एकमजीत सिंह को बाहर निकाला। इतने में काफी हो-हल्ला हुआ। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इतने में एंबुलेंस आ गई। उन्होंने पूरे परिवार को सीएचसी पीलीबंगा में भर्ती करवाया। फिर हनुमानगढ़ टाउन रेफर कर दिया गया। जसवीर दास ने पुलिस को बताया- मुझे पूरा शक है कि मेरे परिवार सहित अपने घर के कमरे में सोते हुए की जान से मारने की नीयत से उन पंजाब वाले दोनों बाप-बेटे ने मिलकर मेरे कमरे के गेट के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे मेरी पत्नी और मेरा बेटा बुरी तरह से झुलस गए।हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे पड़ोसी राज्य पंजाब के अबोहर से बाप-बेटे शारज (27) और बाज सिंह (53) को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के मात्र 6 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों