IMG 20220706 104443 1 रिश्वत लेते अधिकारी और दलाल गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सरकारी महकमों में रिश्वत लेने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजस्थान के भरतपुर जिले में सरकारी सुविधाओं के बदले व्यक्ति से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नरेगा का जॉब कार्ड बनवाने और ऑनलाइन करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी ने व्यक्ति से सात हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत के आधार पर एसीबी ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।खल्लुका गांव का रहने वाला रमेश अपने भाई विकास का नरेगा का जॉब कार्ड बनवाना चाहता था। इसके लिए वह पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारी आसिक खान के पास पहुंचा। आसिक खान के पास पहाड़ी की भौरी पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज है। रमेश ने अधिकारी से अपने भाई का जॉब कार्ड बनाने की बात कही। इस पर अधिकारी आसिक ने रमेश से जॉब कार्ड बनवाने और उसे ऑनलाइन करने के एवज में सात हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसके बाद रमेश ने आसिक को चार हजार रुपये दे दिए बाकी के बचे तीन हजार रुपये बाद में देने की बात तय हुई।


Share This News