Thar पोस्ट, न्यूज। भीषण सर्दी ने अंदर तक झकजोर कर रख दिया है। ठिठुरन और कड़ाके की सर्दी के बीच उदयपुर में तीन दिन में 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है, जिसने कड़ाके की सर्दी का रूप ले लिया है। ल मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिम राजस्थान के कई स्थानों पर भीषण शीतलहर का प्रकोप है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। प्रदेश में 20 जनवरी सर्दी का असर जारी रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टांक, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, श्रीगंगानगर, के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शीतलहर चल सकती है और पाला पड़ सकता है। 20 के बाद सर्दी से कुछ राहत मिलेगी।