ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220806 225049 बीकानेर : चाकू मारने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। युवक की गर्दन पर चाकू मारने के आरोपियों को गजनेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान धुलावाड़ी, झापा, नेपाल निवासी 29 वर्षीय अंकित गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता व बिरतामुड़, झापा, नेपाल निवासी 29 वर्षीय सूरज उर्फ सरोज कटिल पुत्र ध्रुव के रूप में हुई है। एएसआई रूपाराम ने बताया कि पीड़ित कृष्णा नेपाली और दोनों आरोपी साथ में ही काम करते थे। 12 जनवरी की रात तीनों युवक दारू पी रहे थे। इसी दौरान कहासुनी हुई और अन्य दोनों ने कृष्णा नेपाली के बाएं कान के नीचे गर्दन पर चाकू मार दिया। कृष्णा को पीबीएम में भर्ती करवाया गया, वह अभी तक भर्ती है। आरोपी घटना के बाद फरार होकर टेचरी के आसपास ही खानों में छिप गए थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 323, 341 व 34 आईपीसी के तहत जुर्म प्रमाणित माना गया है।


Share This News