IMG 20221231 101450 2 बीकानेर सहित इन जिलों में पर्यटन मेलों की बहार, ऊँट उत्सव में होंगे ये आयोजन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के पर्यटन विभाग की ओर से बीकानेर सहित अन्य जिलों में चालू माह में मेले लगेंगे। जयपुर में 14 जनवरी को काइट फेस्टिवल लगेगा, जिसमें पर्यटक जमकर पतंगबाजी का आनंद उठा सकेंगे। बीकानेर में 13 से 15 जनवरी को ऊंट महोत्सव लगाया जाएगा। सजे धजे ऊंटों और ऊंट पालने वाले पशुपालकों-रेबारियों की अदाओं के साथ बीकानेर कार्निवल का लुत्फ पर्यटक उठा सकेंगे। 27 से 30 जनवरी तक नागौर पशु मेला लगाया जाएगा, जिसमें 10 हज़ार से ज़्यादा पशुओं को सजा धजाकार पशुपालक बेचने लाएंगे। इस दौरान आर्ट- हैंडीक्राफ्ट और मिर्ची बाजार भी लगेगा। टूरिज़्म डिपार्टमेंट पर्यटकों के लिए यह खास मेले लगाने जा रहा है। इनमें पर्यटकों को जयपुर, बीकानेर और नागौर की कला-संस्कृति, ट्रेडिशनल ड्रेस, खान-पान और हैंडीक्राफ्ट के साथ ही इलाके के नजारे को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। पर्यटन विभाग जल महल की पाल पर पतंग उत्सव का आयोजन करेगा। इस दौरान जयपुर का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से गुलजार रहेगा। खाने के लिए पकौडों, तिल पट्टी, तिल के लड्डू, रेवड़ी और गजक की महक भी उठेगी। पतंग प्रदर्शनी, पतंगबाजी और फैंसी काइट कॉम्पिटिशन सैलानियों को काइट फेस्टीवल की डोर से बांध लेंगे। परम्परागत खान-पान जैसे दाल की पकौडियां, तिल के लड्डू और फीणी-घेवर का स्वाद लेने के साथ सैलानियों की निगाहें सवेरे से शाम तक आसमां पर टिकी रहेंगी। वो पतंगबाजी के दांव-पेंच देखते हुए लोकधुनों पर थिरकते नजर आएंगे। शाम को पतंगों के साथ आतिशबाजी का नजारा पूरे शहर को रंगीन रोशनी से चमका देगा।बीकानेर में आयोजित होने वाले कैमल फेस्टीवल की इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान है। इस फेस्टीवल में प्रदेश के राज्य पशु ऊंट के अलग-अलग अंदाज और पोज देखने को मिलते हैं। राजस्थान पर्यटन विभाग के फेस्टीवल में इस बार ‘बीकानेर कॉर्निवाल’ आकर्षण का केंद्र रहेगा। उत्सव में ऊंट दौड़, ऊंटों को सजना और संवारने की प्रतियोगिताएं, ऊंटों की कलाबाजी के साथ ऊंट के दूध से बने प्रोडक्ट्स टूरिस्ट्स के लिए खास रहेंगे। विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौर ने उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


Share This News