IMG 20220804 125654 कोरोना के अब 70 सक्रिय मामले, विभाग ने कहा अब रहना होगा सचेत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में कोरोना अंदर ही अंदर जाल बुन रहा है ? प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। कोरोना का एक मामला जयपुर में, जबकि एक उदयपुर में ट्रेस हुआ है। प्रदेश में अब तक कोरोना के सक्रिय मामले 70 हो गए हैं। सबसे ज्यादा 54 सक्रिय मामले जयपुर में हैं। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 13 लाख 15 हजार 522 हो गई है। वहीं, रविवार को राज्य में 5 मामले सामने आए थे, जिसमें 3 जयपुर में और 2 मामले उदयपुर में मिले थे।राजस्थान में भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना से इस साल पहली मौत दर्ज की गई है।

देश में 170 नए केस
वहीं, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 170 नए केस सामने आए हैं। देश में अब तक आए कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 46 लाख 80 हजार 094 हो गई है। वहीं, कुल 4 करोड़ 41 लाख 47 हजार 002 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. पूरे देश में अब तक 5 लाख 30 हजार 721 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।


Share This News