IMG 20230107 175402 सीएम गहलोत को 13 साल की बच्ची ने लिखी चिट्ठी, हुई वायरल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश के जयपुर में अवैध शराब की बिक्री से परेशान होकर एक 13 साल की बच्ची ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। बच्ची लिखा-  जयपुर के प्लॉट नं 2 राधे कृष्णा सिटी शिकारपुरा रोड, गुरु महाराज का मंदिर के पास सांगानेर का मोहल्ला अवैध शराब की बिक्री करने वालों से परेशान हैं। विरोध करने पर शराब की बिक्री करने वाले लोग मारने-पीटने की धमकी देते हैं। साथ ही बच्चों को घर से उठवा लेने की बात भी कहते हैं। उनके डर से बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। इसे लेकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, सीएम जल्द से जल्द इसे लेकर कार्रवाई कराएं।मेरा नाम हर्षिता वैष्णव है और मैं 13 साल की हूं। प्लॉट नंबर 46-A राधे कृष्णा सिटी शिकारपुरा रोड़ सांगानेर जयपुर की रहने वाली हूं। हमारी कॉलोनी में प्लॉट नंबर 2 में कुछ दिन से शराब बिक्री हो रही है। कॉलोनी के लोग उन्हें कुछ कहते हैं तो, वे गाली-गलौज कर पुलिस केस में फंसाने की धमकी देते हैं। कहतें हैं, तुम्हारी बच्चियों को उठवा लेंगे। जिसकी वजह से हम बच्चे इतने डरे हुए हैं कि घरवाले हमें बाहर भी नहीं निकलने दे रहे हैं। शराबी लोग बाहर शराब पिकर घूमते हैं, जिससे गुडागर्दी बढ़ रही हैं। अब हमें स्कूल जाने से भी डर लगने लगा है। आप तो राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं, हमें हो रही समस्याओं को सुनेंगे। अब तक दो बार 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को भी बुलाया जा चुका है। उनके सामने भी यह लोग कहते हैं कि हम तो शराब बचेंगे हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। पुलिस द्वारा भी अब तक कोई कारवाई नहीं की गई है। आपसे निवेदन है कि आप कारवाई करवा कर हमें आर्शिवाद प्रदान करें। 


Share This News