IMG 20230105 122656 चर्चित बॉलीवुड जोड़ी सिद्धार्थ-कियारा की शादी होगी राजस्थान की इस होटल में ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार कियारा व सिद्धार्थ की शादी जैसलमेर के शाही होटल में है। इन दिनों चर्चा में रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बॉलीवुड के इस रोमांटिक कपल की शादी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैसलमेर के सबसे महंगे होटल सूर्यगढ़ में होनी है। सूर्यगढ़ होटल जैसलमेर ही नहीं बल्कि रेगिस्तानी इलाके का टॉप होटल है। जो बिल्कुल एक किसी किले की तरह नजर आता है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा के शादी के प्रोग्राम यहां 4 फरवरी से शुरू होंगे जो 6 फरवरी तक चलने वाले हैं। हर कार्यक्रम की अलग थीम रहेगी। हालांकि सभी में राजस्थानी टच देखने को मिलेगा। और दो या दो से ज्यादा टाइम मेहमानों को राजस्थानी खाना ही परोसा जाएगा।सूर्यगढ़ फोर्ट होटल जैसलमेर में दोनों के बीच बना हुआ है। जो करीब 4 एकड़ में फैला हुआ है। इस होटल का किराया 12000 से शुरू होता है जो सुविधाओं के हिसाब से लाखों रुपए तक पहुंच जाता है। वही इस सूर्यगढ़ को शादी और अन्य आयोजनों में लेने पर प्रतिदिन का किराया करीब एक से दो करोड़ रुपए का होता है।सिद्धार्थ कियारा की होने वाली शादी में इस होटल को करीब 5 दिनों तक किराए पर लिया जाएगा। शादी में आने वाले मेहमानों की संख्या 200 से 300 के बीच रहेगी। बताया जा रहा है कि शादी होने के बाद सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के वाशिंदों को अपना दीदार करवाएंगे।


Share This News