Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान का यह मामला अभी शांत नहीं हुआ है। राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा के बेशर्म एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार की सहयोगी छात्रा ईशा यादव की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। आरोपी छात्रा को अभी जेल में ही रहना होगा। इस छात्रा पर यह आरोप है की वह बेशर्म प्रोफेसर गिरीश परमार के लिए दलाली का काम करती थी। वह आरटीयू में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रोफेसर के पास भेजा करती थी।एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार पर बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया था कि प्रोफेसर परमार ने उसे फेल कर दिया। इसके बाद एक छात्र के जरिए वह फिजिकल रिलेशन का दबाव डालने लगा। आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार और छात्र अर्पित अग्रवाल के बातचीत के ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पुलिस ने एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार, छात्र अर्पित अग्रवाल और एक छात्रा ईशा यादव को गिरफ्तार किया है आरोपी गिरीश परमार के खिलाफ पांच से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं।