IMG 20230103 202520 1 बीकानेर सहित एक दर्जन जिलों में तेज सर्दी का अलर्ट ** 8 जनवरी के बाद राहत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सर्दी का सितम आगामी तीन दिनों तक तेज़ रहेगा। बीकानेर सहित एक दर्जन जिले इसकी चपेट में है। इस दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में कहीं कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण कुछ स्थानों पर दिन के समय भी सर्दी का असर अधिक रहेगा। जिससे शीत दिन की स्थिति बन सकती है। वहीं पाला पड़ने के भी आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो 8 जनवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से शीतलहर से राहत मिलेगी और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। विक्षोभ कमजोर होने के कारण बारिश के आसार नहीं हैं।शेखावाटी में कड़ाके की सर्दी के बीच खेतों में बर्फ की परत नजर आई। फतेहपुर, सीकर में न्यूनतम तापमान (-1) डिग्री व चूरू में (-0.9) डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान (-1) डिग्री दर्ज किया गया। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट हुई। दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं हनुमानगढ़ में शीत दिन दर्ज किया गया। यहां दिन का तापमान केवल 9.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में अति शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट। वहीं जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।


Share This News