ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230102 214335 ऊँट उत्सव : नए अंदाज के साथ थिरकेंगे ऊँट, पर्यटन विभाग ने झोंकी ताकत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ऊँट उत्सव को यादगार बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने इस बार अनेक नवाचार किये हैं। बीकानेर के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने के साथ अनेक उन स्थलों को भी शामिल किया है जो बीकानेरी रंगत के लिए जाने जाते हैं। बीकानेरी पाटों के साथ ही भव्य महल व किलों को इससे जोड़ा गया है। इस बारे में विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 15 जनवरी तक उत्सव के तहत अनेक कार्यक्रम रखे गए है। इनमें 13 जनवरी को 2 से 6 बजे तक होटल लक्ष्मीनिवास से जूनागढ़ क़िले तक भव्य कार्निवल होगा। इसमें भारत के विभिन्न राज्यो से कलाकार शामिल होंगे। शाम 6 से रात 10 बजे दम्माणी चौक, ढड्ढा व कोचर चौक में रम्मत, गणगौर घूमर व वाद्य यंत्रों के साथ कलाकारो की प्रस्तुति। 14 जनवरी को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के मैदान में ऊँट पर आधारित प्रतियोगिताएं है। इसी दिन शाम को डॉ करणी सिंह स्टेडियम में मिस्टर बीकाणा व मिस मरवन खिताब के लिए आयोजन। रात 7 बजे से लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संघ्या रखी गई है। 15 जनवरी का दिन रूरल टूरिज्म के नाम रहेगा। रायसर के धोरों पर सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम होंगे। इसमें ऊँट व घोड़ो पर अनेक प्रतियोगिताएं होगी। हॉट बलून, अग्नि नृत्य सहित अनेक आयोजन रखे गए हैं। उपनिदेशक ने बताया कि इस उत्सव की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान में मीडिया का विशेष सहयोग रहा है। उत्सव में विभाग द्वारा खास इंतजाम किए जा रहे है। कलाकारों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाएगा।


Share This News