IMG 20221228 184221 बीकानेर में ओशो ध्यान शिविर 29 से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में ओशो ध्यान केंद्र बीकानेर द्वारा स्थानीय हंसा गेस्ट हाउस में 29 दिसंबर की सायं से 1 जनवरी तक ओशो ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर संचालन हेतु सूरत से मा साक्षी प्रेम बीकानेर आ रही है। शिविर में देश के विभिन्न भागों से साधक ध्यान के लिए बीकानेर आ रहे है। शिविर आयोजक राजेश गोस्वामी ने बताया कि यह शिविर आवासीय होगा और शिविर के दौरान सुबह से रात्रि तक ओशो द्वारा बताए विभिन्न ध्यान प्रयोग कराए जाएंगे जो मन की शांति,प्रसन्नता,दुख निवृति के साथ अपने स्वयं को जानने के लिए सहायक होंगे। शिविर में ओशो द्वारा बताई ध्यान विधियां यथा सक्रिय ध्यान,कुंडलिनी ध्यान,नटराज ध्यान,हास्य ध्यान आदि के साथ नृत्य और उत्सव पर आधारित प्रयोग भी होंगे।


Share This News