IMG 20221202 104843 21 बीकानेर : श्रमिक की गिरने से मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के कोटगेट थाना इलाके में एक मजदूर की काम करते गिरने से मौत हो गई। रानीबाजार स्थित एक फैक्ट्री में काम करते समय भोला मंडल नामक मजदूर गिर गया। जिसे घायलावस्था में पीबीएम ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक उतरप्रदेश का निवासी था। जिसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके आने के उपरान्त आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल इसको लेकर किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।


Share This News