Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मोनालिसा हत्या मामले में आरोपी भवानी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में जांच अधिकारी एएसपी अमित कुमार ने भवानी सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दो साल पहले कोरोना काल में मोनालिसा की जयपुर में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोरोना से मौत होना बताया गया। यहां तक कि मोनालिसा का शव भी परिजनों को दिखाया नहीं गया। कुछ दिन पूर्व डीजी के आदेश पर बीकानेर के सदर थाने में हत्या का मुकदमा हुआ। जांच एएसपी अमित कुमार बुडानिया को दी गई। अमित कुमार ने जांच करते हुए इस रहस्यमी पुराने मामले में सबूत जुटाए। जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर बुडानिया ने भवानी सिंह को गिरफ्तार कर किया । भवानी सिंह पहले से शादीशुदा था। उसके एक पुत्र था, इसके बावजूद उसने मोनालिसा से विवाह रचाया। यह जानकारी भी सामने आई है की जयपुर रोड़ की एक कीमती जमीन को हड़पने के लिए हत्या की साजि़श रची गई।