IMG 20220812 080736 1 बीकानेर में फायरिंग ! पीबीएम में भर्ती Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के रानीबाजार के औद्योगिक क्षेत्र में पांच नंबर रोड पर एक युवक पर फायरिंग की गई है। घायल युवक को पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि घायल युवक उदयरामसर का 23 वर्षीय इमरान है। जिसके जांघ पर गोली लगी है। हालांकि फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल कोटगेट थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल की जानकारी ली है। पुलिस प्रथम दृष्टया फायरिंग मान रही है। थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि घटना का पता लगाया जा रहा है। युवक के बयान के बाद ही पता चल पाएगा कि इमरान पर फायर करने वाले कौन थे और किन कारणों से फायर की गई है।


Share This News