two accused arrested for gang rape deaf girl in barmer 1670755242 बकरी चराने गई मूकबधिर बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना थाना पुलिस ने मूकबधिर बालिका के साथ गैंगरेप करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि आरोपी सुनील विश्नोई पुत्र साजन राम (21) निवासी गांव कोजा, भजन लाल बिश्नोई पुत्र हरिराम (27) निवासी गांव मीठड़ा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने भार्गव ने बताया कि 24 नवंबर को 20 वर्षीय मूक-बधिर बालिका के साथ अज्ञात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में धोरीमन्ना थाना में केस दर्ज कराया था। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी।   मामले की गंभीरता से जांच की गई। पुलिस टीम ने प्रकरण में बारीकी से अनुसंधान कर तकनीकी और आसूचना से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए दोनों अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 


Share This News