IMG 20221210 111422 12 दुल्हनों की घोड़ी पर निकली बंदौली Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में 12 दुल्हनों को घोड़ी पर बैठाकर बंदौली निकाली गई। पश्चिमी राजस्थान के रुणिचा नगरी रामदेवरा में अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का छठवां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए 12 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे. वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए जोधपुर, जयपुर, पाली, जालौर, सिरोही, जैसलमेर, बाड़मेर सहित अन्य जिलों से करीब 5 हजार से अधिक पुरुष व महिला भी रामदेवरा पहुंचे थे। ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की तरफ से यह छठवां सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समाज के लोगों को संदेश दिया गया कि वे दिखावे के लिए शादी में लाखों रुपये शादी के नाम पर खर्च करते हैं. यह फिजूलखर्ची को रोककर उनका सही जगह पर उपयोग करें. एक ही मंच पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होने से जहां बचत होती है, वही समाज को एक नया संदेश भी मिलता है. बेटा-बेटी एक समान है, इसको लेकर दुल्हनों की बंदोली निकाली गई, जो रेलवे स्टेशन से होती हुई वैवाहिक स्थल पर पहुंची।


Share This News