ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221117 132059 सर्दी का सितम शुरू, माउंट आबू में बर्फ जमी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। तापमान तेज़ी से कम हो रहा है। कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का सीधा असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है प्रदेश के कई जिलों का पारा लुढ़क रहा है। माउंट आबू में हल्की बर्फ जमने लगी है। सीकर, बीकानेर, नागौर, हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सीकर के तापमान में लगातार दूसरे दिन पारा लुढ़क पांच डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। सीकर का तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के 14 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया है।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार को पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। इस कारण कई क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। जिससे राजस्थान सहित पंजाब, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के तलहटी व मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर धुंध और कोहरा छा सकता है। जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की सी बढ़ोत्तरी हो सकती है। एक से तीन दिसंबर तक ही तापमान में गिरावट बंद होगी। इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। लगातार तेज़ सर्दी का असर रहेगा।


Share This News