IMG 20221128 184332 बिजली कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों को पीटा, मामला दर्ज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बिजली का कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। बीकेईएसएल कंपनी के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की गई। अब नयाशहर थाने में पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में पुलिस के अनुसार बीकेईएसएल के डी 6 एरिया में बिजली बिल बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले कंज्यूमर के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। मुक्ता प्रसाद नगर स्थित इस ऑफिस से अनमोन सिंह अरोड़ा अपनी टीम के साथ कनेक्शन काटने गए। इस दौरान सर्वोदय बस्ती में अजय सिंह के घर बकाया बिल जमा कराने के लिए कहा। नहीं कराने पर कनेक्शन काटने गए। एफआईआर में आरोप है कि इस दौरान बजरंग सिंह भाटी और अजयसिंह के लड़के ने मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ दस-पंद्रह युवक अन्य भी थे। कर्मचारियों के मोबाइल भी तोड़ दिए। नयाशहर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं ताकि मारपीट करने वालों का पता चल सके। कंपनी का कहना है कि कंज्यूमर को बेहतर सर्विस देने के लिए लाइन बदली जा रही है लेकिन कई जगह लोग तैयार नहीं हो रहे। ये अफवाह फैलाई जा रही है कि लाइन बदलने से मीटर तेज चलेगा, जो वैज्ञानिक आधार पर गलत है।


Share This News