ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20220929 180225 कोहरे का असर: 4 रेल सेवाएं रद्द Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कोहरे का असर। रेलवे द्वारा कोहरे के मौसम में 04 रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है। साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा कोहरे के मौसम में रद्द की गई उदयपुर-दिल्ली सराय-उदयपुर एवं बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवाएं बहाल कर दी गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की निम्नांकित 04 रेल सेवाओं को रद्द किया जा रहा हैः-

रद्द रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक (90 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक (90 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 22985, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक (शनिवार को) रेलसेवा दिनांक 03.12.2022 से 25.02.2023 तक (13 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला- उदयपुर सिटी साप्ताहिक (रविवार को) रेलसेवा दिनांक 04.12.2022 से 26.02.2023 तक (13 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि पूर्व में कोहरे की अधिकता के कारण रेलवे बोर्ड द्वारा रद्द की गई, गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय एवं 22471/22472, दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवाओं को बहाल कर दिया गया है। अर्थात् यह रेलसेवायें अब अपने नियमित समय-सारणी अनुसार संचालित रहेगी।


Share This News