ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221129 182847 बीकानेर के बच्चों के लिए दूध वितरण योजना शुरू, ड्रेस भी दी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि बच्चों के लागू की गई मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म योजना से स्कूली बच्चों  में समरूपता का भाव विकसित होगा तथा मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना उनके पोषण को सुनिश्चित करेगी।योजनाओं के लागू होने पर राजकीय महारानी सुदर्शन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला प्रमुख ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से भावी पीढ़ी लाभान्वित होंगी। योजनाओं को लागू करने में जनप्रतिनिधियों का अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग रहेगा।अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि इन दोनों योजनाओं से समाज के ऐसे वर्ग को लाभ मिलेगा जो आर्थिक कमजोरी के चलते पोषण से वंचित थे। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है तथा भविष्य का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी के मद्देनजर ये योजनाएं प्रारम्भ की गई है। इससे समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को भी अन्य बच्चों की भांति पोषण मिल सकेगा और उनका भविष्य सुदृढ़ बन सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से समय के महत्व को समझते हुए और मेहनत करने की अपील की।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल में समरुपता महसूस करवाने के लिए निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। विद्यार्थी सद्भावना के भाव के साथ रहें, ज्ञान अर्जित करें, दूध पिएं, पोषित बनें, खुली आंखों से सपने देखें और मन लगाकर अपनी प्रतिभा को तराशें और अपने सपने पूरा करें। उन्होंने कहा कि शरीर के संतुलित विकास के लिए पोषण जरुरी है । इसी भावना से दूध वितरण किया जाएगा। बच्चे दूध जरुर पिएं।कार्यक्रम में गंगा चिल्ड्रन स्कूल और महारानी सुदर्शन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं को सांकेतिक रूप से यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को दूध पिलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। अतिरिक्त  जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा शि) पद्मा टिलवानी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद नित्या के, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेन्द्र सिंह भाटी, प्रिंसीपल शारदा पहाड़िया सहित अन्य शिक्षक व बालिकाएं उपस्थित रही। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के अन्तर्गत आज 29 नवम्बर को शहर की रा.सादुल उ.मा.वि मे दुग्ध वितरण योजना के शुभारंभ के साथ साथ विद्यालय मे अध्ययनरत बच्चो को निःशुल्क पोशाक वितरण प्रारम्भ किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने कहा राज्य सरकार की महती योजना मुख्यमंत्री बालगोपाल योजना के तहत विद्यार्थियों के हस्टपूष्ट रहने और स्वस्थ रहने के लिए दुग्ध वितरण योजना का प्रारम्भ किया गया जिसके अन्तर्गत सप्ताह मे दो दिन दुध वितरण किया जायेगा ।उप प्रधानाचार्य उर्मिला कुमारी ने बच्चो के निःशुल्क ड्रेस वितरण योजना से बच्चो में समानता की भावना जागृत होगी और बालको मे स्वास्थ्य मन से अध्ययन मे प्रतिस्पर्धा का विकास होगा ।व.अध्यापक सुभाष जोशी ने बताया कि विद्यालय मे दोनो योजना से बच्चे लाभान्वित होंगे और बच्चो के ठहराव मे भी फायदा मिलेगा।कार्यक्रम में प्रभारी सुरजाराम गोयल, कुलजीत सिंह, कांता वाधवानी, मीनाक्षी गुप्ता और शबाना बानो सहित विद्यालय मे अध्ययनरत बच्चे और स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे ।


Share This News