IMG 20221117 132059 1 कड़ाके की सर्दी के लिए रहें तैयार - मौसम विभाग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आने वाले दिनों में तेज़ी से मौसम पलटेगा, सर्दी का तेज सितम शुरू होगा। यह कहना है मौसम विभाग का। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी, दिसंबर में कड़ाके की सर्दी शुरू होगी। बीकानेर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और भरतपुर जिलों में सुबह के समय कोहरा नजर आने लगा है। कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही में समस्या होने लगी है। मौसम में ठंडक के कारण जन जीवन प्रभावित होने लगा है। सर्दी के बढ़ते प्रकोप के कारण सीमावर्ती बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर जिलों में रात के तापमान में किसानों को सिंचाई करने में परेशानी होने लगी है। दिसंबर में टूटेगा पिछले कई सालों का रिकार्ड : मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि जिस तरह लगातार तापमान गिर रहा है उससे लगता है कि दिसंबर महीने में पिछले कई सालों का रिकार्ड टूटेगा और सर्दी का जोर इस बार ज्यादा रहेगा। प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में गुरुवार को सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। पर्यटक सुबह दस बजे बाद ही होटलों से बाहर निकले । नक्की झील का पानी भी ठंडा होने लगा है। माउंट आबू के जंगलों में पेड़ों के पत्तों पर ओस की बूंद नजर आई है।प्रदेश की राजधानी जयपुर में लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। यहां रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है


Share This News