IMG 20221104 232450 9 छठी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र एयरगन लेकर पहुंचा, खलबली मची Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के पाली में अंग्रेजी मीडियम स्कूल में कक्षा छठी में पढ़ने वाला छात्र एयरगन लेकर पहुंच गया। इसके बाद तो स्कूल में खलबली मच गई। स्कूल की टीचर ने बच्चे को पकड़ा और उसे प्रिंसिपल के सामने पेश किया। जांच में पता चला कि वह एक टॉय गन थी और हूबहू असली लग रही थी। प्रिंसिपल ने इस मामले में जांच के बाद चार बच्चों को सात दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पुलिस भी अपनी जांच कर रही है। पाली के अंग्रेजी मीडियम स्कूल का है। कक्षा छठी के बच्चे के हाथ में एयरगन मिलने से स्कूल में एकबारगी दहशत का माहौल था। भले ही इस बंदूक से किसी की जान नहीं जाती, लेकिन एयरगन से कोई भी घायल हो सकता था। इस वजह से दहशत थी। बाद में पता चला कि वह एक टॉय एयरगन थी। जांच की गई तो पता चला कि उस बच्चे को कक्षा नौ के छात्र ने वह टॉय एयरगन दी थी। उन चार बच्चों का भी पता लगाया गया, जो यह टॉय एयरगन स्कूल में लाए थे। प्रिंसिपल ने उन चारों को सात दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही डीएसटी टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। स्कूल  प्रबंधन ने कुछ बच्चों की जांच की तो उनके पास से रुपये भी बरामद किए हैं। पता चला कि कुछ बच्चे सिगरेट भी पी रहे हैं। इसकी शिकायत उनके परिजनों से की गई। 


Share This News