IMG 20221124 151553 scaled पानी की टंकी पर किसान चढ़ा, मजमा लगा, फिर नीचे उतरा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर अनाज मंडी में आज दोपहर मजमा लगा रहा। यहाँ व्यापारी से झगड़ा होने पर रुष्ट किसान पानी की टंकी पर चढ़ गया है। वहाँ हजारों की भीड़ जमा हो गई। किसान का नाम मालाराम जाट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार डीएपी यूरिया की लाइन लगी थी। दूसरी तरफ पलदारों की हड़ताल है। इसी बीच व्यापारियों से झगड़ा हुआ। मालाराम के साथ ज्यादा झगड़ा हुआ बताते हैं। जिसके बाद वह रूठ गया और पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। एएसपी अमित कुमार बुडानिया को भी मौके पर जाना पड़ा। बुडानिया ने बताया कि मालाराम पुलिस कांस्टेबल का पति है। वह अभी जेल प्रहरी है। उससे बात की तो पता चला कि तीन दिन से उससे उसकी बात नहीं हुई। हालांकि टंकी पर चढ़ने की वजह सामान्य थी या गंभीर, यह अभी पता नहीं चला है। सीओ सिटी दीपचंद सहित पुलिस बल तैनात था। किसान को समझाने के लिए भी कुछ लोग टंकी की सीढ़ियों पर चढ़े थे मगर बात बनी नहीं थी। इन हालातों व अनहोनी को देखते हुए वहाँ पुलिस ने वहां बचाव के इंतजाम भी किये। हालांकि समझाइश के बाद युवक नीचे आ गया।


Share This News