Thar post न्यूज। अपनाघर आश्रम नोखा की पूर्व अध्यक्षा किरण झंवर ने बताया कि लाचार, दीनहीन, बेसहारा एवं बीमार प्रभुजन हेतु संचालित अपना घर आश्रम नोखा परिसर में 24 नवंबर 2022 को प्रातः 11.15 पर आशादेवी केशरीचंद गोलछा चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण व श्री बिहारीलाल विश्नोई, विधायक नोखा द्वारा विधायक निधि से भेंट की गई एम्बुलेंस का लोकार्पण समारोह होगा । समारोह अध्यक्ष कोलकाता के समाजसेवी सुंदरलाल दुग्गड़, लोकार्पणकर्ता मुंबई के समाजसेवी हरिसिंह रांका, मुख्य अतिथि सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर डॉ पृथ्वी, विशिष्ट अतिथि पूर्व नोखा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झंवर होंगे । साथ ही कार्यक्रम में अपनाघर संस्थापक डॉ बी एम भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी ।Thar पोस्ट। राजस्थानी भाषा के शोधार्थी डॉ.एल.पी.तैस्सितोरी को समर्पित त्रिभाषा काव्य गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को होगा।सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टिट्यूट,बीकानेर के तत्वावधान में इटली मूल के राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ.एल.पी.तैस्सितोरी की 103 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला में गुरुवार 24 नवम्बर को अपरान्ह 4:15 बजे त्रिभाषा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि डाॅ. एल.पी.तैस्सितोरी को समर्पित काव्य-गोष्ठी म्यूजियम परिसर स्थित सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टिट्यूट के सभाकक्ष में आयोजित होगी। उन्होंने बताया की तीन भाषा हिन्दी- राजस्थानी एवं उर्दू के कवि-शायर अपनी रचनाएं डाॅ.एल.पी.तैस्सितोरी को समर्पित करेंगे।