ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221104 232450 7 महिला की हत्या के बाद शव फेंका Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में एक महिला जेनिफर (32) के मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति मुकेश सिन्धी (34) ने झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या कर दी। फिर लाश को बोरे में बंद कर स्कूटी पर ले गया। इस बीच पड़ोस की एक महिला ने बोरे में लाश देख ली। पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची। पति घर वापस आया। पुलिस को देख फरार होने लगा। जिसे पकड़ लिया गया। हालांकि पुलिस को अभी तक महिला की बॉडी बरामद नहीं हुई है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पड़ोसियों ने बताया- सुबह करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो रही थी। महिला कह रही थी कि माफ करो अब ऐसा नहीं करूंगी। फिर आवाज आना बंद हो गई। कुछ समय बाद युवक घर से बाहर निकल गया। फिर घर आया और एक बोरा लेकर बाहर निकला। बोरा स्कूटी पर रखते समय गिरा गया। इस बीच पड़ोस की महिला की बॉडी को बोरे में देख लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर खोला तो खून के निशान मिले। इस दौरान मुकेश भी घर पहुंचा। पुलिस को देख भाग गया।जिसे कलेक्ट्रेट के पास से पकड़ा।


Share This News