ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221117 130728 2 सर्दी का टूटेगा रिकॉर्ड! नवंबर अंतिम सप्ताह से सितम Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम विभाग की माने तो इस बार रिकॉर्ड सर्दी पड़ेगी। उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में अब पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर दिखने लगा है। उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और कोहरे ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार ठंड अधिक पड़ने की संभावना है।नया पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 नवंबर से पहाड़ों पर बर्फबारी तेज होगी। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कड़ाके की सर्दी शुरू हो सकती है।मौसम विभाग का कहना है कि अभी तक ठंड इसलिए अधिक नहीं पड़ी क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ आते रहे। इस बार नवंबर के आखिरी हफ्ते से ठंड अपने रंग में आने लगेगी। दिसंबर की शुरुआत में पारा और भी नीचे चला जाएगा। दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने में इस बार दिल्ली ही नहीं पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाके में तापमान कम होगा और इसमें दो से तीन डिग्री तक की कमी हो सकती है। उत्तर में बर्फ से ढके पर्वतीय इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।


Share This News