ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20221119 093750 आसाराम बापू की जमानत याचिका खारिज, बापू ने कही ये बात Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आसाराम बापू की आस पर फिर पानी फिर गया है। नाबालिग से रेप के दोषी जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद लगाए बैठे आसाराम को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। आसाराम ने जमानत याचिका के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अभी कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। इस मामले पर अब जनवरी में सुनवाई करेंगे। रेप के दोषी आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आसाराम का दर्द छलक उठा। आसाराम ने कहा कि इस मामले में जिस तरह धीमी गति से ट्रायल चल रहा है, उससे लगता है कि मेरा ट्रायल कभी खत्म ही नहीं होगा।


Share This News