ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221107 103204 बीजेपी विधायक टंकी पर चढ़ी, यह है मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी विधायक टंकी पर चढ़ गई। मामला राजस्थान के बूंदी जिले का है। बिगड़ती कानून व्यवस्था से आमजन के साथ-साथ नेता भी त्रस्त नजर आ रहे हैं। इसी कारण से केशवरायपाटन से भाजपा विधायक चंद्रकांता मेघवाल रविवार को बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ कापरेन कस्बे में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उनके साथ कई लोग और पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन और गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि क्षेत्र में चोरी, लूटपाट और डकैती सहित अन्य वारदात लगातार हो रही है। 15 दिन में कापरेन में चोरी डकैती की 15 वारदात सामने आई हैं। इनमें 25-30 लाख रुपए लूटे गए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती है। बता दें कि इस मामले में भाजपा विधायक ने अपने समर्थकों के साथ जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित विधायक ने पानी टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने का फैसला किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कापरेन थाने का भी घेराव किया।

विधायक चंद्रकांता मेघवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष छितर लाल राणा समेत भाजपा के नेता पानी टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने टंकी पर चढ़कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ 10 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के नेता भी मौके पर जमे रहे। भाजपा विधायक ने मांग की कि पुलिस वारदातों का खुलासा करे और आरोपियों को पकड़े। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों को हटाया जाए।अतिरिक्त जिला कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विधायक चंद्रकांता मेघवाल से बातचीत की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया। जिसके बाद विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने अपना प्रदर्शन बंद किया।


Share This News