Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आईएएस नीरज के पवन का तबादला हो गया है। हालांकि उनका उपनिवेशन आयुक्त की पोस्ट से तबादला किया है। नीरज के पवन अब सिर्फ संभालेंगे संभागीय आयुक्त का पदभार। जबकि उपनिवेशन आयुक्त होंगे IAS प्रदीप के गवांडे। जानकारी में रहे कि ये जैसलमेर कलेक्टर IAS टीना डाबी के पति है IAS प्रदीप के गवांडे।।कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए। इस आईएएस तबादला सूची में 30 अधिकारियों के नाम है। बीकानेर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ही रहेंगे।