ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20221020 WA0113 बीकानेर में चीन का विरोध प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत पर चीन द्वारा बीस अक्टूबर 1962 को किए गए आक्रमण की बरसी पर चीन का विरोध आज बीकानेर में भारत-तिब्बत सहयोग मंच द्वारा चीन का पुतला जला कर किया गया। भारत तिब्बत सहयोग मंच बीकानेर के जिलाध्यक्ष सुनील बांठिया ने गुरुवार को बताया कि आज से साठ वर्ष पूर्व चीन ने भारत पर आक्रमण किया था उसके विरोध में भारत तिब्बत सहयोग मंच ने राष्ट्र स्तर पर चीन के खिलाफ प्रदशर्न किया था।
उसी कड़ी में बीकानेर इकाई ने भी चीन का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।इस अवसर पर बांठिया ने कहा कि देशवासियों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की मानसिकता बनानी होगी। चीन, भारत में अपने उत्पाद बेचकर अपनी आथिर्क स्थिति को सुदृढ़ कर रहा है और हमारे खिलाफ ही अपनी शक्ति लगाता है। महिला विभाग की अध्यक्षा श्रीमती सुधा आचार्य ने बताया कि तिब्बत को चीन से सुरक्षित कर आजाद करवा कर ही भारत अपने आप को चीन से सुरक्षित कर सकता है। महामंत्री शिवराज बिश्नोई ने कहा कि तिब्बत को पूणर्तः आजाद करा कर ही कैलाश मानसरोवर को मुक्त करा पायेंगे। महामंत्री दिलीप सिंह हाड़ा, कोषाध्यक्ष किशोर बांठिया, उपाध्यक्ष दिलीप पुरी, दिनेशचन्द्र सक्सेना, रतनलाल सोमानी, किसनलाल व्यास, नरेश मारू, भगवतीप्रसाद गौड़, आर.सी.सिरोही, नरेन्द्र सिह भाटी, नवरतन भोजक, मदनगोपाल मदान, जितेन्द्र शमार् ने चीन के पुतला दहन में शामिल होकर चीनी उत्पादों के बहिष्कार की बात कही।


Share This News