ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20220806 225049 1 बीकानेर : 16 साल की लड़की फंदे पर झूली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के सिटी कोतवाली एरिया में महज सोलह साल की लड़की ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लड़की के माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं। मां जब नौकरी से वापस लौटी तो बेटी को फंदे से लटका हुआ देखकर होश उड़ गए। लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की ने अपने घर में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। पुलिस शव का पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता आनंद पुत्र माणकचंद पड़िहार निवासी छींपो का मोहल्ला ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बेटी कविता पड़िहार उम्र 16 वर्ष घर पर अकेली थी। वह काम पर गया था तथा उसकी पत्नी हॉस्पिटल में काम पर गई हुई थी। पत्नी जब हॉस्पिटल से घर आई तो पुत्री घर के चौक में बने जाल पर साड़ी का फंदा लगाकर फांसी पर लटकी हुई थी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि लड़की के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, जिससे पता चल सके कि किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया गया है। लड़की घर पर अकेली रहती थी और माता-पिता दोनों काम पर जाते थे। किसी तरह के तनाव या परेशानी के बारे में परिजन भी नहीं बता रहे हैं। फिर भी पुलिस लड़की के मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन कर रही है।


Share This News