ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20220812 080736 5 बीकानेर : पुलिस ने दबिश देकर 42 जुआरियों को पकड़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के शहर कोतवाली इलाके में पुलिस ने दबिश देकर 3 दर्जन से अधिक जुआरी पकड़े है। शहर कोतवाली संजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित बुढानिया के निर्देश पर बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा के नेतृत्व में डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह, साईबर सेल व डीएसटी के हेड कांस्टेबल दीपक यादव मय टीम ने मोहता सराय में रेड की। थानाधिकारी संजय सिंह ने मोहता सराय मे स्थित एक गाय के बाड़े में बने मैदान खुले में जमकर जुए बाजी का खेल चल रहा था। पुलिस ने बुधवार की रात को पूरी तैयारी के साथ मौके पर दबिश दी तो पुलिस के होश उड़ गये। मौके पर मेला सा माहौल था करीब 40 से 42 व्यक्ति जुए खेल रहे थे पुलिस टीम ने किसी को भी भागने का मौका नहीं दिया और सभी को बाड़े में बंद कर दिया। बाद में पुलिस की बस को बुलाकर उसमें भरकर कोतवाली थाने लाया गया। जैसे ही पुलिस की बड़ी कार्यवाही की खबर शहर में पहुंची पूरे शहर के जुआरियों ने अपना काम बंद कर दिया। पुलिस ने जुआरियों से करीब डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किये है। अभी दो दिन पहले ही क्राइम मीटिंग ने एसपी योगेश यादव ने सभी थानाधिकारियों को जुए को कड़े निर्देश दिये थे कि किसी भी हाल में शहर में जुआबाजी का खेल नहीं हो। इसी पर अमल करते हुए संजय सिंह ने पहली कार्यवाही कर डाली।


Share This News